तहसील दिवस के मौके पर मोदीनगर में विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

मोदीनगर: आज दिनांक 2 अगस्त 2025 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील मोदीनगर में तहसील दिवस प्रभारी को विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन बेगमाबाद बुदाना (बाहर) के खसरा संख्या 864, 865, 1014, 1015, 1016, 1017, 1018, 1034 में स्थित कब्रिस्तानों की भूमि की जांच के लिए था। यह जांच हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम 2025 और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार फसली वर्ष 1359 (वर्ष 1952) को आधार बनाकर सरकारी अभिलेखों के आधार पर की जाएगी। इसका उद्देश्य अवैध कब्जे को हटाकर सभी बंजर और सरकारी भूमि को नगर पालिका परिषद मोदीनगर को सौंपना है।

ज्ञापन सौंपने वाले संगठनों में विश्व सनातन हिंदू वाहिनी, सत्य सनातन हिंदू वाहिनी, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और अन्य सामाजिक संगठन शामिल थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों द्वारा बेगमाबाद के उपरोक्त खसरा नंबरों पर कब्रिस्तान के नाम पर अवैध कब्जे की शिकायत के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। इसके आधार पर एसडीएम, तहसील प्रशासन, और नगर पालिका परिषद मोदीनगर ने टीमें गठित कर पैमाइश का कार्य पूरा किया था। फसली वर्ष 1359 (वर्ष 1952) के अभिलेखों के आधार पर जांच अभी भी जारी है।

विशेष रूप से खसरा संख्या 1014, जो अभिलेखों में मार्ग की भूमि के रूप में दर्ज है, पर मस्जिद कमेटी द्वारा अवैध दुकानें बनाकर प्रतिवर्ष लाखों रुपये किराए के रूप में कमाए जा रहे थे। इस मामले में न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा वाद संख्या 10076/2021 के आदेश दिनांक 30/11/2023 के आधार पर इसे अवैध कब्जा घोषित किया गया और 22,290,100 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

इस अवसर पर सभासद दुष्यंत, संदीप प्रजापति, सोनू सैन, प्रवीण चौधरी, राजू चौधरी, सोमेश, सुखबीर, शशांक कश्यप, अंकित, कविता चौधरी, राज वर्मा, विनोद, मधुर नेहरा, बब्लू चौधरी, विकास चौधरी, सीमा शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट अरुण चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, एडवोकेट अरुण त्यागी, फकीर चंद, शुभम शर्मा, शिवा चौधरी, पंकज कंसल, रामकिशन, ब्रह्म सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.