गोपाष्टमी पर्व पर रघुनाथ गौशाला में किया गौ पूजन एवं हवन

सिकन्दरबाद। नगर की रघुनाथ गौशाला सीमित के तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजन रघुनाथ गौशाला में किया गया। वही इस दौरान गौ माता की महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनकी महिमा का वर्णन किया गया। रघुनाथ गोशाला समिति पदाधिकारियों के द्वारा गौशाला में मौजूद गौ माता की पूजा अर्चना कर सभी के उत्थान की प्रार्थना की गयी| गौशाला पहुंचे भक्तों के द्वारा गो माता की सेवा एवं पूजन की गई एवं गो माता को गुड़-चना , चारा एवं खिल बतासे आदि का भोग लगा फूल माला पहनाई गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौशाला के संस्थापक स्वर्गीय घनश्याम बिहारी मित्तल के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किये गए । वही रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्र सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से गोप पूजन किया और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह, वेद बलराम दीक्षित सुधीर कुमार ,जैन डॉक्टर अनिल बंसल, प्रवीण कुमार गोयल, राधेश्याम मित्तल, अवधेश कुमार गोयल, अरविंद कुमार गोयल, अशोक कुमार सिंघल, सुनील कुमार नंबरदार, मोहित बंसल, तरुण गोयल, हरिओम मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि सचिन सिंह, आकाश लाला ,धर्मेंद्र चौधरी, उज्जवल जैन ,समेत सैकड़ों गाय सेवक एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.