उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसपी ने पेशकारो के साथ की बैठक

रामपुर: अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था,अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही,एससी/एसटी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचना का निस्तारण,प्रार्थना पत्र निस्तारण,अभियोजन कार्यवाही के दृष्टिगत कैंप कार्यालय,रामपुर पर समस्त पेशी(अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारीगण पेशी) में तैनात कार्मिकों के साथ गोष्टी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने थाना भोट का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक, रामपुर विद्यासागर मिश्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ थाना भोट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, डयूटी रजिस्टर, फ्लाई शीट, नकबजनी रजिस्टर आदि एवं उनके रख रखाव, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, प्रभारी निरीक्षक भोट और समस्त चौकी इंचार्ज के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.