स्वदेशी दिवस पर पतंजलि योग परिवार ने आयोजित किया विशेष योग सत्र
मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने दिया स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर भारत का संदेश
ऐलनाबाद।पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद द्वारा सनातन धर्मशाला में संचालित निःशुल्क योग कक्षा में शुक्रवार को स्वदेशी दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र का संचालन मुख्य योग शिक्षक एवं पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा के सह-राज्य प्रभारी हेमराज सपरा के दिशा-निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत ओउम् उच्चारण, गायत्री मंत्र और प्रार्थना के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित योग साधकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया।
अपने संबोधन में हेमराज सपरा ने बताया कि स्वदेशी दिवस का उद्देश्य देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर राजगोपाल बेनीवाल, मास्टर राजेन्द्र प्रसाद, नवशेर सिंह, श्याम लाल जिंदल, निरंजन कुमार गीदड़ा, नरेंद्र चावला, संजय कुमार, विजय गर्ग, हनुमान प्रसाद, नारायण सिंह, महेश मित्तल, अजय कुमार सरदाना, सुभाष तलवाड़िया, साहब राम, दुर्गा प्रसाद, ममता मित्तल, मीनाक्षी कानसरिया, मोनिका गर्ग, किरण शर्मा, संतोष देवी, नीलम रानी, कांता देवी, ज्ञानवती, स्वीटी, सुनीता लढ़ा सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
