पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो करेगा रक्तदान शिविर, सेवा पखवाड़ा में कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम

बदायूं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की। बैठक के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मविजय गंगवार रहे।

धर्मविजय गंगवार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत युवा मोर्चा विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि 17 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं शामिल की जाएंगी। बैठक का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवम् शंखधार ने किया और बताया कि सांसद खेल महोत्सव हेतु पंजीकरण 25 सितम्बर तक किए जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.