इंसान बना कुत्ता! युवक को काट कर बुरी तरह किया घायल 

युवक के पैर में काटने से हुआ इंफेक्शन, दोषी पर पुलिस ने नहीं की कोई ठोस कार्यवाही

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आवारा और पालतू जानवरों ज्यादातर आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काट लिया जाता है। जोकि एक आम बात है। लेकिन सोचिए क्या कभी इंसान को किसी दूसरे इंसान को काटने की घटना आपने सुनी या फिर देखी है। ताजा मामला मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी का है। जहां पर मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पहले तो पीड़ित अमरजीत के साथ हाथापाई मारपीट की और जब दबंगों का इससे भी मन नहीं भरा तो एक युवक ने पीड़ित अमरजीत का पैर चबा डाला और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़ित का उपचार भी कराया। लेकिन पीड़ित के शरीर में इंसानी जहर फैलने से पीड़ित की हालत बिगडी जा रही है। और पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। डाक्टरों ने पीड़ित को हिदायत दी की यदि शरीर में फैला इंफेक्शन कंट्रोल नही होता है तो उसका पैर भी काटना पड़ सकता है। पीड़ित आज फिर थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र पर जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.