नेताजी की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने रक्तदान कर दिखाई सेवा भावना

बदायूं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने, उसावा रोड बदायूं पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समाजवादियों में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। रक्तदान शिविर में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी सहित शशांक यादव, सुशांत सिंह राठौड़, अतुल पटेल, रजत यादव, जाहिद गाजी, आलोक यादव, अरहम रजा, जितेंद्र यादव, अमरीश यादव, अनूप यादव, अर्जुन कश्यप, अमन भारती, मोहित यादव, पुष्पेंद्र सागर, राजेश यादव, फैजान राइन, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, सुभाष यादव और अरविंद यादव सहित कई अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि “नेताजी का जीवन समाजवाद, सेवा और समर्पण का प्रतीक था, और रक्तदान के माध्यम से हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.