समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त शांतनु शर्मा

समाधान शिविर में जनसमस्याओं के निवारण पर दिया जा रहा जोर

  • रिपोर्ट: एमपी भार्गव

ऐलनाबाद, सिरसा: उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और तय समयावधि के भीतर किया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। वह शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग पर विशेष जोर
उपायुक्त ने पंचायत विभाग, बिजली निगम, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अवैध कब्जे हटाने, अतिक्रमण, डिमार्केशन, सफाई, खाल निर्माण, प्रमाण पत्र निर्माण, पेंशन, बिजली पोल परिवर्तन, पीपीपी व फैमिली मेंबर डिलिटेशन जैसी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए और उनका त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए।

6006 में से 4797 शिकायतों का हो चुका निपटारा
बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि अब तक 6006 जनशिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4797 का समाधान किया जा चुका है। वहीं, 548 शिकायतों पर कार्य चल रहा है, 367 शिकायतें खारिज की जा चुकी हैं और 138 शिकायतें दोबारा खोली गई हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।

हर सोमवार और वीरवार को लगते हैं समाधान शिविर
उपायुक्त ने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इन शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निपटान किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित रहे अधिकारी
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीएमसी वीरेंद्र, डीआरओ संजय चौधरी, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता धीरज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.