कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(चतुर्थ तल, विकास भवन सचिवालय, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ)
- रिपोर्ट:मंजय वर्मा
लखनऊ। प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की गई। आयोग ने गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटाइजेशन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 11.95 करोड़ से अधिक, अर्थात लगभग 77 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इसमें 18,582 बीएलओ ऐसे हैं जिन्होंने अपने सभी प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कर उत्कृष्ट कार्य प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्मिकों की कार्यनिष्ठा और अथक मेहनत का परिणाम है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आम मतदाताओं से भी अपील की है कि यदि किसी ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध नहीं कराया है, तो वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना भरा हुआ प्रपत्र संबंधित बीएलओ को सौंपकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का सही पंजीकरण राज्य में पारदर्शी एवं सटीक मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
