रामपुर। ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2025’ के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जागृति मदान धींगड़ा के निर्देशन में शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. इरम नईम एवं डॉ. प्रमोद कुमार; राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह एवं डॉ. शाहिदा परवीन; रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार और रेंजर लीडर डॉ. माया भारती ने संयुक्त रूप से किया।
शपथ-ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति समर्पण की शपथ ली। इसके साथ ही आयोजित संगीतोत्सव (म्यूज़िकल कॉन्सर्ट) में छात्र-छात्राओं ने एकल एवं सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और भारतीय संविधान के मूल्यों पर परिचर्चा भी हुई।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अरशद रिज़वी, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार, प्रो. (डॉ.) बेबी तबस्सुम, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कैश मियां, डॉ. नेहा नागपाल सहित महाविद्यालय के कर्मचारी लाल सिंह और उमेश कुमार उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2025’ का आयोजन 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन, शहीदों और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना का विकास एवं प्रसार करना है।
