नहीं आया कोई ज्ञापन लेने, ज्ञापन हुआ अग्नि भेंट

सिरसा (सी एम ग्रोवर) पुलिस की चालान प्रकिया से ख़फ़ा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कप्तान के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने का प्रयास किया, मगर कोई भी पुलिस अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया और मजबूर होकर कांग्रेस दिग्गजों ने ज्ञापन को अग्नि भेंट कर हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखा। ज्ञापन लेने न आने से ख़फ़ा कांग्रेस दिग्गजों सर्वश्री राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि पुलिस द्वारा हर चौराहे पर आमजन को परेशान कर उनके अनावश्यक चालान काट कर मानसिक रूप से तथा आर्थिक तौर पर कमजोर किया जा रहा है, जिससे आमजन और पुलिस के बीच का बना विश्वास प्रभावित हो रहा है। यातायात नियमों का हवाला देने वाली पुलिस यह बतायें कि जगह जगह खड़ी रेहडियां, बाईक को बनाये गड्डे, नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे ई-, रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने से परहेज़ क्यों? शहर के कई बाजारों में दुकानदारों तथा ग्राहकों के खड़े वाहन क्या यातायात अधिनियम के दायरे में नहीं आते। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि पुलिस चालान प्रकिया बंद न की गई तो कांग्रेस संधर्ष करने पर मजबूर होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.