थाना निवाड़ी पुलिस ने ग्राम पैगा में किया जनसंवाद, सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गाजियाबाद। आज दिनांक 14.12.2025 को थाना निवाड़ी, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ग्राम पैगा में जनता के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर प्रभारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बीट प्रणाली, साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों तथा मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही वादी संवाद दिवस, थाना दिवस एवं तहसील दिवस की जानकारी देते हुए उनकी उपयोगिता समझाई गई।

इस अवसर पर ग्राम सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया तथा संभ्रांत व्यक्तियों की सूची को अपडेट किया गया। ग्रामीणों को आपसी समन्वय और त्वरित सूचना के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी लोगों को दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.