गांव खुइयां मलकाना में आज होगा रात्रि ठहराव कार्यक्रम

जिला प्रशासन आमजन से सीधे संवाद कर योजनाओं की देगा जानकारी

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद/ सिरसा: सिरसा जिले के खंड डबवाली के गांव खुइयां मलकाना में आज 30 अप्रैल को सामुदायिक केंद्र में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।

सभी विभाग लगाएंगे स्टॉल, आमजन की समस्याएं होंगी सुनी जाएंगी

इस आयोजन के तहत जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। ग्रामीण अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

अधिकारियों की पूर्ण मौजूदगी सुनिश्चित

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गांव में मौजूद रहेंगे ताकि जनता को योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस पहल का उद्देश्य सरकारी तंत्र को गांवों तक पहुंचाकर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.