सिरसा, 28 मई ( एम पी भार्गव )जिला के गांव माधोसिंघाना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज 28 मई को सायं 4 बजे से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभाग दिन में आमजन को स्टाल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
