मासूम की जिंदगी लील गई लापरवाही, खेलते-खेलते बावली में समा गया ढाई साल का बच्चा

  • अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां राजेंद्र का ढाई साल का मासूम बेटा अभिषेक खेलते-खेलते अचानक बावली में गिर गया। हादसे में बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मासूम अभिषेक अपने बड़े भाई अभय के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसलने का आरोप है और वह बावली में जा गिरा। भाई अभय ने दौड़कर मां देवती को सूचना दी, लेकिन जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बच्चा पानी में मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय पिता राजेंद्र सहगोड़ा गांव में शादी में खाना बनाने गए थे, वहीं पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.