नयी दिशा परिवार का 29वां स्थापना दिवस समारोह 11 जनवरी को

पटना: जन चेतना और जन शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था नयी दिशा परिवार का 29वां स्थापना दिवस समारोह 11 जनवरी को हिंदी साहित्य सम्मेलन, कदमकुंआ में दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा।

समारोह का उद्घाटन और अतिथि

संस्था के संस्थापक सचिव श्री राजेश राज ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव करेंगे। कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री और विधायक श्री विनय बिहारी, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चन्द्रवंशी, पद्मश्री डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा, वरिष्ठ कवि और साहित्यकार श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी, ख्यातिनाम चिकित्सक डा. दिवाकर तेजस्वी, और जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान के निदेशक डॉ. नरेंद्र पाठक को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की विशेषताएँ

समारोह के दौरान कवयित्री डा. आरती कुमारी द्वारा संपादित पुस्तक “एक और दधीचि – कमलनयन श्रीवास्तव” का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कवि सम्मेलन सम्मान अलंकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.