लखीसराय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस तथा स्वामी विवेकानंद की जयंती

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर दिया गया चूड़ा- दही का महाभोजपत्रकारों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया गया सम्मानित,डीएम मिथिलेश मिश्र भी हुए शामिल

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज लखीसराय विधानसभा भाजपा प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस तथा मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
स्वामी विवेकानंद सहित सभी महापुरुषों को नमन किया और उनके विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जिले के पत्रकारों और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का यह संदेश है कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं,आज भी उतना ही प्रासंगिक है। निश्चित रूप से 21वीं सदी युवाओं की सदी है, और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव युवा शक्ति पर ही आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया। साथ ही,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और संदेशों को साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में दही–चूड़ा का आयोजन भी किया गया तथा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार,प्रोOदेवानंद साहू,विकास आनंद साहू आदि मौजूद थे।

युवा शक्ति, संस्कार और परंपरा, यही हमारे सशक्त भारत की पहचान है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.