राष्ट्र निर्माण योग एवं आयुर्वेद की क्रान्ति को जन – जन पहुचाने के लिए धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हुई गठित – डॉक्टर राघवेंद्र मिश्रा
लखनऊ- सोनभद्र। योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक के नेतृत्व में धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान का विस्तार अंतरराष्ट्रीय & राष्ट्रीय स्तर पर लगातार जारी है ।
संस्थान के प्रमुख संस्थापक सदस्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राफेसर डॉक्टर राघवेंद्र मिश्र जी ने धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्र वादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प ।
संस्थान ने आज घोषणा की कि आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल समेत एक दर्जन से अधिक प्रदेशों और देशों के योग साधकों ने संस्थान की सदस्यता ग्रहण की है । धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक एवं संस्थापक अनामिका अग्निहोत्री जी ने दूरसंचार और ऑनलाइन माध्यम से इस विस्तार की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि संस्थान की भारतीय मूल की विदेशी निवासी और राष्ट्रीय महिला प्रभारी जो वर्तमान में फिजी और आयरलैंड में हैं अनामिका अग्निहोत्री एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा मौर्या, लाजवंती कुमारी, आकृति पोखरियाल और वर्णिका आर्य सक्रिय रूप से महिला संगठन में लोगों को जोड़कर संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
संस्थान के विस्तार के डॉ. डोली उर्फ धृति आर्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड,नीतू कुमारी और भावना कुमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली, मोनिका कुमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिहार, चंडीगढ़ प्रदेश के प्रदेश प्रभारी प्रभाकर गिरी, उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की प्रभारी सिद्धि कुमारी,कृष्ण कांत पाण्डेय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पश्चिम बंगाल सोवन सरकार और आंध्र प्रदेश के साज़िद खान को धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है।
इसके अतिरिक्त, सावित्रा कुमारी वोगटी को नेपाल की राष्ट्रीय महिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। आचार्य अजय कुमार पाठक ने बताया कि संस्थान के सभी पदाधिकारी योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर और जनकल्याण के माध्यम से आम जनमानस को स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जिलों, प्रदेशों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान की इकाइयां नेपाल, तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विभिन्न देशों और प्रदेशों में लोक कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं।
आचार्य पाठक ने यह भी जानकारी दी कि धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल मई माह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात करेगा।संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि संस्थान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ ऋषि परंपरा और अपनी मूल संस्कृति को जीवित रखने के लिए सोनभद्र में गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना करना चाहता है, जिससे भारतीय संस्कृति और सभ्यता सदैव अक्षुण्ण बनी रहे। इस अवसर पर संदीप मद्देशिया को संस्थान का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
