नचिकेतन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी सहजप्रीत ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऐलनाबाद (एम पी भार्गव) नचिकेतन पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सहजप्रीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। चाइनीज ताइपे आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्व तीरंदाजी इंडोर विश्व श्रृंखला – ताइपे तीरंदाजी ओपन प्रतियोगिता का आयोजन 05 दिसंबर से 07 दिसंबर तक किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहजप्रीत ने तीरंदाजी (ओपन रिकर्व वर्ग) में भाग लेते हुए बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 565 अंकों के साथ शीर्ष 16 खिलाड़ियों में स्थान बनाया तथा कड़े मुकाबले में कुल आठवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का परिचय दिया।
विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने सहजप्रीत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहजप्रीत भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगा।
विद्यालय चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु एवं सचिव छबील दास सुथार ने भी सहजप्रीत को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु, प्रशासक अशोक कुमार मोहराना, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, प्रबंधन समिति के सदस्य परमिंद्र सिंह सिद्धु, कपिल सुथार, शिवम सुथार, विद्यालय प्रेस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ विद्यालय शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार, सोनू, राम पुनियां व सोनू देवी का भी हार्दिक धन्यवाद करते हुई उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.