गांव गांव घूम कर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सुनी जनसमस्याएं, संगठित रहे और बच्चों को शिक्षित जरूर करें: मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी

रामपुर: सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सैदनगर क्षेत्र के गांवो का भ्रमण कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी और लोगों का आहवान करते हुए कहा कि अपने हकों के लिए संगठित रहे और अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर दे।

सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने सैदनगर क्षेत्र के लालपुर, रूद्रपुर आदि गांवो का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। गांव रूद्रपुर में आसिफ अली और लालपुर में मौलाना यामीन अंसारी के आवास पर बैठक हुई और जनसमस्याए सुनी और लोगों ने गांव में सीसी रोड, खड़ंजा बनवाने और सोलर लाइट लगवाने की मांग की। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में अच्छे स्कूल हो, अस्पताल हो और सड़के हो, उसके लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। लेकिन भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। गरीब बच्चों को रोजगार नहीं दे रही है। जिस कारण क्षेत्र का विकास पिछड़ रहा है।

सांसद के भ्रमण के दौरान रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन, नसीम मियां, मौलाना यामीन अंसारी, आसिफ अली, अरशद पाशा एडवोकेट, मास्टर अख्तर अली, नासिर अली, हाफिज नूरी, महबूब अली, डॉ. मकतूब अली, उसमान पाशा, अब्दुल्ला तुर्की, जमील अहमद, जुबैर अली, इंतखाब खां आदि लोग साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.