ऐलनाबाद 25 अगस्त ( एम पी भार्गव): ऐलनाबाद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी बलीन पुत्र प्रेम, निवासी 5 RPM, तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
प्रबंधक अफ़सर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि नंद लाल पुत्र बुध राम, निवासी गांव मूसली, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा ने 18. 08 2025 को थाना ऐलनाबाद में शिकायत दर्ज की थी कि उनकी CT 100 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर HR-24Y-2893, जो 09.08.2025 को अम्बेडकर चौक, ऐलनाबाद से चोरी हो गई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 269, /2025धारा 305 BNS दर्ज कर जांच शुरू की। HC प्रदीप कुमार द्वारा तफ्तीश के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की गई। 25.08. 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी बलीन को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा में लिया गया,Bआरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है!
