अमरोहा, यूपी : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां शबनम (26) ने अपने से 9 साल छोटे 12वीं कक्षा के छात्र शिवा (17) से मंदिर में शादी कर ली। इस रिश्ते के लिए शबनम ने न सिर्फ अपने तीनों बच्चों और पति को छोड़ा, बल्कि धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म भी अपना लिया है। अब वह ‘शिवानी’ नाम से जानी जा रही है।
कैसे पनपा ये रिश्ता?
बताया जा रहा है कि शबनम की मुलाकात कुछ महीने पहले शिवा से हुई थी। मुलाकातें धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। शबनम पहले से शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी, लेकिन उसने अपने प्रेमी शिवा के लिए अपने दूसरे शौहर से भी तलाक ले लिया।
मंदिर में शादी, धर्म परिवर्तन
शबनम ने न केवल शिवा से शादी की, बल्कि मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर ‘शिवानी’ रख लिया और हिंदू धर्म अपना लिया।
परिवार और समाज में मचा हड़कंप
इस अनोखी शादी से दोनों के परिवारों में हड़कंप मच गया है। जहां एक तरफ समाज में इस रिश्ते को लेकर चर्चा और विरोध हो रहा है, वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है क्योंकि शिवा अभी नाबालिग है।
कानूनी पेंच
किशोर की उम्र को लेकर कानूनी सवाल भी उठ रहे हैं। बालिग और नाबालिग के विवाह पर कानून की नजर सख्त होती है, ऐसे में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
