थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस मय फायर की हुई बुलेट बरामद
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 3 अप्रैल 2026 को कपिल कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप था कि अंकुर कुमार और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अंकुर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और फायर की गई बुलेट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसके चलते उसने आवेश में आकर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
