मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने पतला डिग्री कॉलेज में हॉल का किया शिलान्यास, ग्राम डबाना में किया विकास कार्यों का लोकार्पण
आज दिनांक 05 मई 2025 को मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पतला स्थित पतला डिग्री कॉलेज में विधायक निधि से प्रस्तावित एक कमरे (हॉल) का शिलान्यास माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी द्वारा किया गया। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹19.80 लाख रुपये है।
इसके साथ ही ग्राम डबाना में विधायक निधि से रतनपाल के घर से क़हर सिंह के खेत तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने किया। इस परियोजना पर कुल ₹9.94 लाख रुपये की लागत आई है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने वहाँ मौजूद लोगों से संवाद किया, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पतला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक श्री राजेंद्र चिकारा, प्रिंसिपल श्री अतुल कुमार गोयल, पतला इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री सुनील कुमार, ग्राम डबाना के अजय प्रधान, रघु, तेजवीर चौधरी, लोकेन्द्र, सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
