Modinagar: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार

महज चार दिन में लड़की की बरामद,आरोपी लड़के को मोदीनगर पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

मोदीनगर : थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। मोदीनगर थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज करते हुए। जांच गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज अनीश गौतम को दी गई थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश दरोगा अनीश गौतम ने करनी शुरू की और महज चार दिनों में ही आरोपी अभिषेक पुत्र गजेंद्र निवासी हनुमानपुरी मोदीनगर को गाजियाबाद थाना नंदग्राम क्षेत्र से नाबालिग लड़की व आरोपी को बरामद कर लिया गया। लड़की का मैडिकल प्रशिक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। और आरोपी अभिषेक को जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने जल्द कार्यवाही करते हुए। उनकी बेटी को बरामद किया। उसके लिए गाजियाबाद पुलिस व जांच अधिकारी दरोगा अनिश गौतम का धन्यवाद अदा करते हुए जमकर तारीफ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.