रामपुर। रामपुर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है मंडल अध्यक्ष जन सामान्य /बूथ स्तर से लेकर जिला नेतृत्व के बीच का महत्वपूर्ण अंग है । प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व से आए हुए संगठनात्मक कार्यों के क्रियान्वयन का कार्य अपने सहयोगियों के साथ करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन सामान्य के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है अब विदेश में भी भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है आज का भारत ना किसी से डरता है ना झुकता है आत्म सम्मान के साथ में कार्य करना ना ही किसी देश पर अपनी प्रभुता जमाता है चुनाव सन्निकट है, अतः पूरी शक्ति के साथ अबकी बार 400 प्लस पर कार्य करना है। हंसराज पप्पू राम विहार स्थित जिला कार्यालय पर निवर्तमान एवं नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार जनता के हित में निरंतर कार्यरत है । यह हम सब का सौभाग्य है कि हमें मोदी एवं योगी जैसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है जिनके नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ने निवर्तमान अध्यक्षों ने भी संगठन के कार्य को पूरी निष्ठा के साथ में किया लेकिन समय के साथ बदलाव होना आवश्यक है मुझे पूरी आशा ही नहीं वल्कि पूर्ण विश्वास है कि निवर्तमान एवं नव मनोनीत अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी संगठन के कार्य को पूरी सक्रियता / निष्ठा के साथ में कार्यों को गति देंगें। सक्रिय कार्यकर्ताओं को यथा योग्य स्थान पर समायोजित किया जाएगा।उक्त अवसर पर उन्होंने वर्तमान एवं वर्तमान मंडल अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सभी का सम्मान किया एवं मिष्ठान वितरण किया। बैठक में प्रेम शंकर पांडे, अशोक बिश्नोई, हरीश गंगवार, पंकज लोधी, चेतन परुथी, वीरपाल, आशु गुप्ता, महेंद्र सक्सेना, कुमार बहादुर लोधी, विवेक रुहेला, सुखदेव चीमा, ओम प्रकाश सैनी, लालता प्रसाद, मनोज पांडे, श्यामल मिर्जा, रवि गंगवार, इंद्रजीत यदुवंशी, नरेंद्र सिंह, महेश चंद्रवंशी, पवन विश्वकर्मा, देवेंद्र दिवाकर, योगेश सैनी, रोहताश सिंह, कुमारपाल यादव आदि उपस्थित थे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
