विधायक लक्ष्मीराज ने किया नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के अंतर्गत किट का वितरण

सिकंदराबाद। क्षेत्र के बिलसूरी गांव में विधायक लक्ष्मीराज ने नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के अंतर्गत किट का वितरण गांव की महिलाओं को किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज ने कहा कि हमारे देश की मातृ शक्तियों की आंखे धुंए के कारण कमजोर हो जाती थी और उन्हें अनेकानेक बिमारिया घेर लेती थी|

इन सभी बीमारियो से मुक्त करने के लिए सभी महिलाओं को गैस सिलिंडर चूल्हा सेट कनेक्शन सहित नि:शुल्क वितरित किया गया| बताते चले कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वच्छ ईधन बेहतर जीवन” के नारे के साथ की गयी थी | जिसका उद्देश्य भारतीय रसोइयों को धुआँ रहित बनाना है | इस अवसर पर सोनू शर्मा, मंडल संयोजक रमित सिरोही, मंडल महामंत्री अरुण प्रजापति, राजकुमार शर्मा, हितेश यादव, कुलदीप चौधरी, बीडीसी अंकित चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे |

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.