मिशन शक्ति फेज-5: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला संबंधी अपराधों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना विन्ध्याचल पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 04 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना विन्ध्याचल में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

दर्ज मुकदमा
मुकदमा संख्या: 346/2025
धारा: 69, 351(2) बीएनएस एवं 5J(ii)/6 पाक्सो एक्ट
थाना: विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर
आरोपी की गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर उप-निरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी गैपुरा व पुलिस टीम ने 06 अक्टूबर 2025 को नामजद आरोपी संतोष कुमार सोनकर (पुत्र पुटुन सोनकर, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्याचल) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.