मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान: लहंगपुर चौकी प्रभारी की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लहंगपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं:

पुलिस हेल्पलाइन: 112

महिला हेल्पलाइन: 1090

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

साइबर हेल्पलाइन: 1930

एंबुलेंस: 108

गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस: 102

अग्निशमन हेल्पलाइन: 101

आशा ज्योति केंद्र: 181

चौकी प्रभारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना और प्रशासनिक तंत्र से जोड़ना है।

इस मौके पर महिला आरक्षी अंजलि, मु0आ0 प्रदीप कुमार सिंह, पंकज कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.