मिशन शक्ति फेज-05: रामपुर पुलिस का महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान

रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत म0उ0नि0 सृष्टि चौधरी ने महिला सुरक्षा दल खजुरिया के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुरी में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिलाओं को 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), और 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, और निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में सही समय पर मदद प्राप्त कर सकें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.