Mirzapur: महिला को मारपीट कर किया अधमरा हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर

मीरजापुर। हैंडपंप से पानी लेने गई एक 65 वर्षीया महिला को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे के प्रहार से बुरी तरह से अधमरा कर दिया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट को देख बेहतर उपचार के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुार ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी सावित्री सिंह पत्नी वंशराज सिंह 28 अप्रैल को दोपहर में अपने घर के समीप हैंडपंप पर स्नान कर रही थीं जबकि घर के पास उनका पौत्र और उनके विपक्षी के बेटे व कुछ और लड़के खेल रहे थे। जहां खेल के दौरान उनके विपक्षी के बेटे को चोट आग गई। इसी बात को लेकर विपक्षी और उनके परिवार की महिलाएं उनके 5 वर्षीय पत्र का गला दबाकर मरने लगे थे। पौत्र की चीख पुकार सुनकर जब बीच बचाव के लिए पहुंची तो उन्हें भी बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया जिनके सर में गंभीर चोटें आई। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने उनकी तहरीर पंजीकृत नहीं की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.