मीरजापुर: थाना विन्ध्याचल पुलिस ने 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹73,630 नकद व ताश की गड्डी बरामद

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विन्ध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पटेगरा नाला चौराहे के पास दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के दौरान मौके से ₹67,675/- नकद मालफड़ से तथा ₹5,955/- जमातलाशी में बरामद किए गए, कुल ₹73,630/- और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
विष्णु पाल, विक्की वर्मा, बाबू लाल, किशन कुमार, राहुल, साजन जयसवाल, रविकिशन, अभिषेक यादव, रोहित पटेल, रविन्द्र सोनकर, जय प्रकाश, मेहर लाल सोनी, विकास सोनकर और करन।

प्रकरण विवरण:
थाना विन्ध्याचल पर मु.अ.सं. 217/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
उप निरीक्षक विजय शंकर तिवारी, संतोष कुमार उपाध्याय, शशिभूषण यादव व पुलिस बल।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर कठोर नियंत्रण रखा जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.