Mirzapur: विंध्य इण्डियन पत्रकार प्रेस सोशल क्लब मीरजापुर के तत्वावधान में शिवभक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर वितरित किया गया अल्पाहार

  • संतोष देव गिरि

मीरजापुर। पवित्र सावन माह में शिवभक्त कांवरियों की निरंतर सेवा के क्रम में शनिवार को विंध्य इण्डियन पत्रकार प्रेस सोशल क्लब मीरजापुर के तत्वावधान में शिवभक्त कांवरियों को नगर के मुंहकुचवा में अल्पाहार के रुप में केला, बिस्कुट पानी का वितरण किया गया। इस दौरान उधर से गुजरने वाले कांवरियों पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें अल्पाहार का पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद ‌क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पटेल के कर-कमलों से किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा सेवाभाव के क्रम में निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में शिवभक्त कांवरियों की सेवाभाव का भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान राजेश भाई पटेल, सलिल पांडेय, मंगलापति द्विवेदी, संतोष देव गिरि, रोहित त्रिपाठी, सुधीर सिंह राजपूत, गुफरान, बसंत गुप्ता, सच्चिदानंद यादव, रविन्द्र जायसवाल, सुभाष ओझा, सतीश सिंह, मनोज अग्रहरि, संजय गुप्ता, निर्मल दुबे, बृजेश गौड़, इत्यादि मौजूद रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.