मिर्जापुर: एसडीएम सदर ने फार्मर्स रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही :- एसडीएम सदर
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर, 04 अप्रैल 2026 – डीएम मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के आदेशानुसार, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने ब्लॉक सिटी के ग्राम पंचायत भरुहना लोहंडी कला सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों में आयोजित फार्मर्स रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कृषि विभाग के टीएसी, एटीएम, बीटीएम आदि को शिविर में उपस्थित रहकर अवशेष किसानों के फार्मर्स रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया।
एसडीएम सदर ने निर्देश दिया कि अवशेष सभी किसानों का फार्मर्स रजिस्ट्री किया जाना है। नाम मिसमैच को संबंधित लेखपाल को उसी दिन सही ऑनलाइन करने और आदेश कॉलम को मुख्य पृष्ठ पर लाने का निर्देश दिया।
नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह, गरिमा यादव, अरविंद पांडेय, नागिना सिंह को भ्रमण का निर्देश दिया गया है। सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत/एडीओ एग छानबे, पहाड़ी सिटी कोन, मझवान को शिविर के निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।
