मिर्जापुर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने दी सख्त चेतावनी, कहा- अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं, सीधे भेजे जाएंगे जेल

महिलाओं से अभद्रता करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल, एसडीएम गुलाब चंद्र की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए चर्चित एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं है। देहात कोतवाली क्षेत्र में अशांति फैलाने और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोपी अतुल शुक्ला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

पत्नी से अभद्रता करने पर आरोपी को भेजा गया जेल
अतुल शुक्ला पुत्र शंभूनाथ शुक्ला, निवासी गंगाऊत, पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे एसडीएम सदर की अदालत में पेश किया। पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और संज्ञेय अपराध को गंभीर मानते हुए एसडीएम गुलाब चंद्र ने आरोपी को जेल भेज दिया।

एसडीएम की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी सीधी जगह जेल होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी अपराध करेगा, उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी।”

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता
इस कार्रवाई से खासतौर पर महिलाओं को परेशान करने वालों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

यह कार्रवाई मिर्जापुर में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.