मिर्जापुर: एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश व एडीएम एफआर अजय कुमार सिंह के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र द्वारा चिल्ह क्षेत्र के गंगा तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि,

“हम लोग लगातार बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और जनता से अपील है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया है कि वे पूरी सतर्कता बरतें।

बाढ़ चौकियों पर तैनात किए गए अधिकारी एवं विभाग:

तहसीलदार

नायब तहसीलदार

वीडीओ

एडीओ पंचायत

स्वास्थ्य विभाग

वन विभाग

पंचायत सचिव

विद्युत विभाग

पंचायती राज

बेसिक शिक्षा विभाग

एडीएम अजय कुमार सिंह ने भी जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि गंगा का जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा, तो आज सायं 5:00 बजे तक चेतावनी स्तर को पार करने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, नदियों के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही जानकारी पर ही विश्वास करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.