- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मिर्जापुर। बाढ़ प्रभावित छानबे ब्लॉक के ग्राम सभा बिरोही और अकोढ़ी गांव में बने बाढ़ चौकियों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री (लंच पैकेट) वितरित की। यह पहल पीड़ितों के दुख को कम करने का एक छोटा सा प्रयास बताया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश मिश्रा के साथ पार्टी के जिला सचिव अरशद अली, इंद्रबहादुर यादव, कमल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रेखराज सिंह, अंकित सिंह, चन्द्रबली पासी, राजकुमार यादव, विजय मौर्य, मोहित यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री वितरण के लिए समाजवादी पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि बाढ़ के इस कठिन समय में यह सहयोग लगातार मिलता रहेगा।
