- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद भर में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें वारंटी, वांछित, पुरस्कार घोषित एवं अन्य श्रेणी के आरोपी शामिल हैं।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़, अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन के उद्देश्य से चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 23 वारंटी, 4 वांछित और 4 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थानावार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है—
- कोतवाली शहर : 4 वारंटी, 1 वांछित
- कोतवाली कटरा : 6 वारंटी
- विंध्याचल : 2 अन्य अभियुक्त
- कोतवाली देहात : 1 वारंटी, 1 वांछित
- कछवां : 1 वारंटी, 1 अन्य अभियुक्त
- पड़री : 1 वारंटी, 2 अन्य अभियुक्त
- जिगना : 6 वारंटी
- संतनगर : 1 अन्य अभियुक्त
- चुनार : 1 वारंटी
- अदलहाट : 1 वारंटी
- मड़िहान : 1 वारंटी
- अहरौरा : 1 वारंटी
मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
