- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत साइबर क्राइम टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार पीड़ित अजय सोनकर को ₹18,000 की राशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 24 जून 2025 को अजय सोनकर पुत्र लल्लु सोनकर, निवासी छोटी बसही थाना को0कटरा, ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके फोन-पे खाते से ₹30,000 की साइबर ठगी की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली कटरा की साइबर क्राइम टीम ने तत्काल जांच प्रारंभ की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन बर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹30,000 की राशि को होल्ड कराया तथा जांच उपरांत ₹18,000 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। शेष राशि को वापस कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
पीड़ित अजय सोनकर ने थाना पहुंचकर मीरजापुर पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
साइबर क्राइम टीम थाना कोतवाली कटरा के सदस्य –
अजीत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना को0कटरा।
इरफान अंसारी, आरक्षी, साइबर सेल, थाना को0कटरा।
मीरजापुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आमजन को साइबर ठगी से सतर्क रहने और समय रहते शिकायत करने की प्रेरणा देती है।
