मीरजापुर में यातायात माह का सफल समापन — SSP सोमेन बर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

  • रिपोर्ट:मंजय वर्मा

मीरजापुर।जिलें में नवम्बर 2025 को यातायात माह के रूप में उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया, जिसका समापन शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ।

समारोह में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारीगण द्वारा एसएसपी का बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों तथा पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि—

“यातायात नियमों का पालन केवल क़ानूनी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि सामाजिक नैतिकता और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुरक्षित जीवन के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी आदत बनाएं।”

पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों को किया गया सम्मानित

यातायात माह के दौरान जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक एवं स्कूली छात्रों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने जागरूकता कार्यक्रमों को सराहते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे और जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात माह नवम्बर-2025 के दौरान सर्वाधिक चालान करने वाले शीर्ष तीन थाने

थाना अदलहाट – प्रथम
थाना अहरौरा – द्वितीय
थाना जिगना – तृतीय

सर्वाधिक चालान करने वाले यातायात पुलिसकर्मी

उ०नि० यातायात यशोधन त्रिपाठी

मु०आ०टीपी शशिकान्त यादव

मु०आ०टीपी लक्ष्मण राय

मु०आ०टीपी आदित्य कुमार सिंह

मु०आ०टीपी रामप्रवेश सिंह

सर्किल/थानावार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उ०नि० अजय कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी नारायणपुर (अदलहाट)

उ०नि० संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना

निरीक्षक सदानन्द सिंह, प्र0नि0 अहरौरा

उ०नि० ब्रह्मदीन पाण्डेय, थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज

उ०नि० दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष राजगढ़

कार्यक्रम के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के कक्षों का निरीक्षण किया और उनसे संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारीगण, यातायात प्रभारी, विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.