मिर्जापुर: बेलाही गांव के जंगल स्थित मंदिर में क्षति की सूचना पर हलिया पुलिस ने लिया संज्ञान, स्थिति सामान्य

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 05 मई 2025: थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलाही के जंगल के पास स्थित एक मंदिर में आज किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर को क्षतिग्रस्त करने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारीगण एवं हलिया थाना पुलिस बल मौके पर तत्काल पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से पूछताछ में बताया गया कि पिछले दो दिनों से एक विक्षिप्त व्यक्ति इलाके में घूमता देखा गया था, और संभावना जताई जा रही है कि मंदिर में हुई क्षति उसी व्यक्ति द्वारा की गई है, क्योंकि मंदिर के आसपास न तो कोई आबादी है और न ही कोई वहां निवास करता है।

पुलिस-प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से मंदिर में हुई क्षति की भरपाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर को पुनः मूल अवस्था में प्रतिष्ठित किया जा रहा है ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

पुलिस द्वारा मौके पर कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.