मिर्जापुर: महाकुंभ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत रोका गया, खाद्य और पानी की व्यवस्था की गई

  • रिपोर्ट: अभिषेक मोदनवाल

मिर्जापुर: जनपद मिर्जापुर के राजगढ़ थाना अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर प्रयागराज जाने वाली सड़क पर उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सोनभद्र सहित अन्य क्षेत्रों से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज खेल मैदान में वाहनों सहित रोका गया है।

तहसीलदार मड़िहान, लालता प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों और यात्रियों को रोका गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उच्च अधिकारियों का निर्देश प्राप्त होगा, यात्रियों को प्रयागराज की ओर रवाना किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए पीने के पानी और खाने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, जब तक उच्च अधिकारियों का निर्देश नहीं मिलता, तब तक ग्राम प्रधान रविशंकर पटेल और ग्राम प्रधान गढ़वा प्रतिनिधि विनोद सिंह, विश्व हिंदू परिषद के नंदलाल सिंह, अभिषेक मोदनवाल, आरएसएस के महेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैयालाल मौर्या, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अजय सिंह और स्थानीय समाजसेवियों ने सहयोग प्रदान किया है। इन सभी के प्रयासों से तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन, पानी, रात में सोने के लिए कंबल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस तरह से स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्परता दिखाई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.