जनपद मिर्जापुर: प्रधान पुत्र के साथ दबंगों की मारपीट, जातिसूचक गालियों के बाद दी जिंदा जलाने की धमकी, प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब गांव के मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। थाना जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव के यादवपुर (नई बस्ती) में एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?
प्रधान पति बबलू यादव ने आरोप लगाया है कि उनके 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार को 21 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 8:00 बजे उस वक्त मारा-पीटा गया जब वह शौच के लिए अपने घर से करीब 100 मीटर दूर बगीचे में गया था।

गांव के ही दबंग अतुल कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह, जो जाति से ठाकुर हैं, ने कथित तौर पर प्रशांत को जातिसूचक गालियां दीं, पीटा और धमकी दी कि प्रयागराज के इसौटा जैसी घटना यहां भी दोहरा देंगे।

पुलिस बनी मूकदर्शक?
प्रधान पति बबलू ने इस मामले में थाना जिगना में तहरीर दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है, और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

पीड़ित परिवार की गुहार
बबलू यादव का कहना है कि अगर दबंगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में दखल देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य बातें:

प्रधान पुत्र को दबंग ने मारा, दी जातिसूचक गालियां

जिंदा जलाने की दी धमकी, प्रयागराज की घटना से जोड़ा

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.