राज्यपाल आसाम श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सपरिवार किया मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन, अष्टभुजा निरीक्षण गृह में हुआ भव्य स्वागत

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश: राज्यपाल असम श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी ने आज सपरिवार मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उनके साथ उपस्थित परिवारजनों ने भी मां विंध्यवासिनी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस शुभ अवसर पर विधानसभा नगर के मा० विधायक श्री रत्नाकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल और नगर मजिस्ट्रेट श्री विनीत उपाध्याय भी मौजूद रहे।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत
राज्यपाल के मिर्जापुर आगमन पर अष्टभुजा निरीक्षण गृह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन वर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

राज्यपाल श्री आचार्य ने मां विंध्यवासिनी के प्रति आस्था प्रकट करते हुए कहा कि यह पावन धाम केवल श्रद्धा का केंद्र नहीं बल्कि देश की संस्कृति और आस्था की जीवंत प्रतीक है।

मुख्य बिंदु:

राज्यपाल असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का सपरिवार विंध्यवासिनी धाम आगमन

विधिवत दर्शन-पूजन कर मां विंध्यवासिनी से किया आशीर्वाद प्राप्त

अष्टभुजा में गार्ड ऑफ ऑनर, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.