थाना मिलकः पुलिस साईबर सैल टीम के सहयोग से साईबर ठगी करने वाले 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार

-7 अदद मोबाइल फोन 9 अदद एटीएम,चैक बुक,पासबुक,सिमकार्ड आदि बरामद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के साईबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे साइबर अभियान में पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी, मिलक के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मिलक एवं साईबर टीम द्वारा 2 नफर अभियुक्तगण 1. विकास गंगवार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम गुलड़िया थाना शीशगढ़ जनपद बरेली 2. राजीव पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बीसलपुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली मय साईबर ठगी करने के उपकरण 7 अदद मोबाइल फोन,9 अदद A.T.M. कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक चैंक बुक, एक अदद सिम कार्ड VI कम्पनी के साथ ग्राम खुटिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मिलक पर मु0अ0सं0- 222/2026 धारा- 318(4) 317(2) BNS व धारा 66DITएक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Milak Police Station: Two accused involved in cyber fraud arrested with the assistance of the police cyber cell team.

 

अभियुक्तगणों के अपराध करने का तरीका – अभियुक्तगण द्वारा बेवसाइट https://www.hipsjobs.com/home व बेवसाइट https://www.careerjobplacement.com/ से लोगों को जॉब देने का झांसा देकर उनसे उनका CV मंगाते थे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फोन आदि का प्रयोग कर उनका इंटरव्यू लेते हैं तथा डोक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर उनसे रुपये खाते में डलवाकर साइबर धोखाधडी करते हैं। जिनके विरुद्ध समन्वय पोर्टल पर शिकायत 21504260011514, 21601260006112, 20505250019255, 3160525005185531605250054903, 23506250005535, 23706250033686 , 33206250048783 दर्ज है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. विकास गंगवार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम गुलड़िया थाना शीशगढ़ जनपद बरेली
2. राजीव पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बीसलपुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त विकास गंगवार उपरोक्त से -2 अदद मोबाइल फोन, 4 अदद A.T.M.कार्ड,1 अदद बैंक पासबुक,1 अदद चैकबुक
अभियुक्त राजेश उपरोक्त से-5 अदद मोबाइल फोन, 5 अदद A.T.M. कार्ड व एक अदद सिम कार्ड VI कम्पनी का, एक नोट बुक

गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम-
1. प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह
2. उ0नि0 दिर्घांशु शर्मा
3. उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह
4. हे0का0 91 देवेन्द्रपाल सिंह
5. का0 456 शक्ति सिंह
6. का0 436 सावेज
7. चा0 का0 विपिन कुमार

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.