थाना मिलकखानम: छात्रवृत्ति के नाम पर धोखाधड़ी और फर्जी प्रमाण पत्र मामले में 25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को प्रशिक्षण दिलाने और छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर धन हड़पने तथा फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के मामले में थाना मिलकखानम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 14.09.2025 को थाना मिलकखानम पर मु0अ0सं0-114/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 352, 351(2), 316(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में आरोप है कि अभियुक्त ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बच्चों को प्रशिक्षण कराने और छात्रवृत्ति दिलाने का झांसा देकर धन हड़प लिया तथा फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिए। साथ ही गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बाद 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अर्पित राजपूत पुत्र राजेश कुमार निवासी शिव बिहार ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, जनपद रामपुर को मुखबिर की सूचना पर होटल ग्रीनलीफ, सराय रोड, थाना ज्वालापुर, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक सूरज सिंह चौहान

हेड कांस्टेबल 113 प्रबल प्रताप सिंह

कांस्टेबल 18 कपिल कुमार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.