डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में माइक्रोबायोलॉजी लैब का शुभारंभ

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज माइक्रोबायोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को और अधिक आधुनिक एवं सटीक जाँच सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। यह लैब रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेटर के सहयोग से स्थापित की गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ M.M Casting Pvt. Ltd. के डायरेक्टर संजय मित्तल एवं उनके परिवार द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेटर के प्रेसिडेंट अतुल गुप्ता, आई.पी.पी. मोहित कृपाल, डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर रमेश अग्रवाल, अशोक गोयल, अरुण सराफ एवं राकेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंत में प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस लैब के शुरू होने से अस्पताल मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान कर सकेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.