ऐलनाबाद 6 अक्टूबर(एम पी भार्गव): हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नगर पालिका ऐलनाबाद के प्रधान श्री राम सिंह सोलंकी द्वारा आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इलाहाबाद में एक स्वच्छता कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में उनके द्वारा सभी स्कूली छात्राओं उपस्थित अध्यापकों को गीला व सुखा कूड़ा के बारे में बताया गया प्रधान नगर पालिका इलाहाबाद द्वारा सभी छात्रों से अनुरोध किया कि वह इस स्वच्छता की मोहिम में नगर पालिका का साथ दें और अपने गली मोहल्ले में आने वाले सफाई कर्मचारी और कूड़े वाली गाड़ी के बारे में बताएं वह आसपास के लोगों को भी कूड़ा कचरा को गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित करें तथा अपने आसपास सफाई रखने के लिए भी प्रेरित करें। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान द्वारा पार्षदों के संग व अध्यापकों के संग पौधारोपण भी किया गया। श्रीमती पूर्णिमा जोशी श्री सुभाष चंद्र द्वारा भी इस मौके पर बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक श्री चरण सिंह प्रधान श्री राम सिंह सोलंकी नगर पालिका ऐलनाबाद श्री सुभाष चंद्र, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, श्री पवन कुमार जाजू नगर पार्षद एवं श्री रमेश कुमार, श्री गौरु कंबोज व श्री राकेश मित्तल पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
