शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन

बुलंदशहर। शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनाँक 30 अक्टूबर 2023 को मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आनन्द सिंह ने किया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खास अवसरों पर हाथों में मेहंदी लगाना हमारी प्राचीन संस्कृति है। मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मांगलिक अवसरों पर भी मेहंदी लगाने की परंपरा है क्योंकि यह सौभाग्य की प्रतीक मानी जाती है। तीज-त्यौहारों पर महिलाएं मेहंदी लगाकर प्रसन्नता का इजहार करती हैं। डॉ. संजू ने कहा कि मेहंदी में औषधीय गुण भी होते हैं। इसे शीतलता प्रदान करने वाली माना जाता है। शीतलता के गुण के कारण ही ग्रीष्मकाल में लोग बालों में मेहंदी लगाते हैं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने खासा उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान कालेज की महिला प्राध्यापकों ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। निर्णायक मंडल में डॉ0 संजू एवं चारु शर्मा रहे। निर्णयाक मंडल द्वारा बी0ए0 प्रथम वर्ष से निशिता को प्रथम पुरुस्कार, बी0एड0 से शिखा को द्वितीय पुरुस्कार एवं बी0कॉम प्रथम वर्ष से आँचल को तृतीया पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बी0ए0, बी0कॉम0, एम0ए0 एवं बी0एड की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में रूचि सिंह, रूबी चौधरी, सपना, निशि चौहान, कामना अग्रवाल, चित्रा जयसवाल, विमला आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.