रामपुर। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रामपुर जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खां के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुरादाबाद-बरेली मंडल अध्यक्ष प्रभात भारद्वाज ने की, जबकि संचालन प्रदेश संगठन मंत्री परवेज़ खान ने किया।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेश तरार 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे ट्रेन से रामपुर पहुंचेंगे, जहां पदाधिकारी उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद एक निजी होटल में रामपुर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मेरठ के लिए रवाना होंगे।
बैठक में प्रभात भारद्वाज ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और जुल्म पर लगाम लगाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने पत्रकारों को अहमियत और ताकत दी है, जिसका सम्मान किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन को दी गई गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी तरह की गुंडागर्दी, धमकी या अन्याय पर संगठन अपनी भूमिका निभाएगा।”
संगठन के संरक्षक मेराज अहमद निजामी ने कहा कि 24 अगस्त को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा और संगठन की मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा ने बैठक का समापन करते हुए जिला अध्यक्ष शाहबाज़ खां को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि संगठन जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री परवेज़ खां, संरक्षक मेराज अहमद निजामी, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष आज़म खान, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, फवाद खान, शारीक खां, जिला सचिव इमरान खां, महासचिव सैयद नदीम मियाँ, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नवाज़ खां, जिला सचिव अलीम खां, सदस्य रूप किशोर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
